Nimbu Ke Fayde Hindi Me
नींबू मूल रूप से एशिया में पाया जाता है या पीले रंग का एक पदार्थ होता है| नींबू एक citrus fruit (खट्टा फल) है, क्योंकि इसके रस में 6% citric acid होता है जिसके कारण इसका स्वाद खट्टा होता है| नींबू विटामिन-C का बहुत ही अच्छा स्रोत है| विटामिन-C के अलावा इसमें विटामिन B-5, B- 3, विटामिन B-2, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं| इसी वजह से नींबू को स्वास्थ्य के लिहाज से एक अच्छा फल माना जाता है|नींबू के गुणकारी फायदे (Nimbu Ke Fayde) नीचे दिए गए हैं|
नींबू विशेष तौर से बुखार, जलन, हाई ब्लड प्रेशर तथा बाल और त्वचा से संबंधित समस्याएं दूर करता है| नींबू के खाने से पेट साफ रहता है| यह blood purifier के तौर पर काम करता है और साथ ही साथ नींबू हमारे immune system को भी मजबूत बनाता है| नींबू का रस कई प्रकार से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है| यह गुर्दे की पथरी के उपचार के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक है| शरीर के तापमान को कम रखता है| नींबू पानी के सेवन से व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है|
ज्यादातर लोग नींबू के रस को पानी में मिलाकर पीना पसंद करते हैं| यह एक अच्छा washing agent भी है इसलिए इसको कपड़ों से दाग हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है|
नींबू के स्वास्थ्य लाभ – Nimbu ke fayde
1.Indigestion (अपच) की शिकायत दूर करता है:-
नींबू का रस पीने से कब्ज, अपच की समस्या से छुटकारा मिलता है| कभी भारी मात्रा में खाना खाए तो, नींबू के रस में ठंडा पानी, सोडा, नमक और थोड़ी मिठास के लिए चीनी या शहद भी मिला सकते हैं| इस मिश्रण को पीने से अपच की समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया अच्छी रहती है|
Nimbu ke fayde
2. दांतों की देखभाल
दांतों की देखभाल में नींबू का रस बहुत ही उपयोगी है क्योंकि नींबू का इस्तेमाल दंत चिकित्सा में भी होता रहा है| मसूड़ों पर नींबू के रस की मालिश करने से रक्त स्राव रुक जाता है|
Tip:-
नींबू लें और इसे दो हिस्सों में काट लें। नींबू के आधे हिस्से में थोड़ा सा नमक और बेकिंग सोडा लें और इसे अपने दांतों और मसूड़ों पर रगड़ें।यह आपके दांतों को सफेद बना देगा| ऐसा करने से आपके दांत तेज हो जाएंगे और मुंह की दुर्गंध की समस्या भी दूर हो जाएगी|
3. बालों की देखभाल
नींबू के रस से डैंड्रफ, बालों का झड़ना, सिर में खुजली जैसी अन्य समस्याएं दूर होती है| इसे सीधे तौर पर भी बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं| इसके प्रयोग से बालों को कुदरती चमक प्राप्त होती है|
Nimbu ke fayde
4. त्वचा की देखभाल
नींबू एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक दवाई के रूप में भी काम करता है, जिससे त्वचा से संबंधित समस्याओं का इलाज किया जाता है| नींबू के रस में शहद मिलाकर पीने से शरीर में एक fressness आ जाती है| इसको पीने से चेहरे के कील-मुहासे, झुर्रियां धीरे-धीरे कम होकर, चेहरे की रौनक बढ़ने लगती है|
आप ये भी पढ़ सकते हैं:-
- आंवले के 10 गुणकारी फायदे
- एलोवेरा के फायदे Aloe Vera Ke Fayde
- विटामिन-D से संबंधित फल और सब्जियां
- लहसुन के गुणकारी लाभ – Lahsun ke Fayde
- काली मिर्च के फायदे | Kali Mirch Ke Fayde
5. Weight loss (वजन कम करने में सहायक):
पानी को गर्म करके और शहद के साथ नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है| आप चाहे तो सुबह-सुबह खाली पेट इस प्रयोग को कर सकते हैं| यह वजन घटाने के मामले में बहुत ही लाभदायक होता है| ध्यान रहे कि पानी गर्म हो या हल्का गुनगुना हो ठंडा बिल्कुल ना हो|
Nimbu ke fayde
6. गले के संक्रमण (Throat Infections) को दूर करता है:
नींबू, गले के संक्रमण से संबंधित समस्याओं को दूर करता है| नींबू में प्राकृतिक रूप से antibacterial(जीवाणुरोधी) गुण पाए जाते हैं| इसकी अम्लीय प्रकृति(acidic properties) बैक्टीरिया और वायरस को हमारे शरीर में पनपने नहीं देती है|
Tip:-
थोड़ा सा गर्म पानी करके उसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं या lemon tea पीने से गले को आराम मिलता है|
7. गुर्दे की पथरी (kidney stone):-
गुर्दे की पथरी आजकल एक आम समस्या है| वैसे तो इसका सही उपाय नियमित रूप से कम से कम चार पांच लीटर पानी पीना है जिससे गुर्दों की सफाई होती रहती है| इसके लिए आप नींबू पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं| नींबू की प्रकृति acidic होती है, जिससे यह पथरी को काट काट कर हमारे शरीर से बाहर निकाल देता है| इसलिए नींबू को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और खूब नींबू पानी पिएं|