आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं, अटल पेंशन योजना के बारे में। Atal Pension Yojana या एपीवाई एक सरकारी पेंशन स्कीम है, जिसमें निवेश कर आप अपना बुढ़ापा आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। मूल रूप से इस स्कीम को प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले गरीब, वंचित श्रमिकों, रोजाना मजदूरी करने वाले लोगो को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।
तो इस आर्टिकल में हम इस योजना के बारे में जानेंगे की Atal Pension Yojana क्या है ? इसका फ़ायदा कैसे उठाया जा सकता है? और आपको ये पेंशन क्यों लेनी चाहिए? अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर क्या है? अटल पेंशन योजना से पैसा कैसे निकालें? इस सबके बारे में जानेंगे। तो चलिए सुरु करते है –
किसान विकास पत्र योजना | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
Contents
- 1 अटल पेंशन योजना की क्या स्कीम है? (What is Atal Pension Yojana?)
- 2 अटल पेंशन योजना : Overview
- 3 हर महीना आपको कितना राशि जमा करना पड़ता है ?
- 4 एपीवाई कैलकुलेटर (Atal Pension Yojana Calculator)
- 5 अटल पेंशन योजना में खाता कैसे खोले ?
- 6 अटल पेंशन योजना का लाभ कौन ले सकता है?
- 7 एपीवाई के फायदे (Atal Pension Yojana Benefits)
- 8 निवेश कितने समय के लिए करना होगा?
- 9 एपीवाई का उद्देश्य क्या हैं?
- 10 अटल पेंशन योजना को खाते से कैसे हटाए ?
- 11 सम्बंधित प्रसन्न (FAQ)
अटल पेंशन योजना की क्या स्कीम है? (What is Atal Pension Yojana?)
अटल पेंशन योजना को भारत सरकार ने 9 मई 2015 में लॉन्च किया था। APY scheme यानी की A एक ऐसी स्कीम है, जिसमे आपको उम्र के 60 साल होने के बाद हर महीना पेंशन मिलती है। Atal Pension Yojana में जब आप अकाउंट में शुरू करवाते है, तो उस वक्त आप चुनते है, कि आपको इसी स्कीम के तहत कितनी पेंशन लेनी है।
आप ₹1000 से लेकर ₹5000 प्रति महीने तक की पेंशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उसी के अनुसार ही आपको मंथली, तिमाही में, हाफ इयरली या सालाना एक क़िस्त बैंक में जमा करनी होती है। यह पैसा आपको 60 साल की उम्र होने तक जमा करना होता है। उसके बाद योजना के तहत सरकार लाभार्थियों को 60 साल की उम्र के बाद मासिक पेंशन की गारंटी देती है।
अटल पेंशन योजना : Overview
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) |
किसके द्वारा शुरू कि गयी | भारत सरकार द्वारा |
कब शुरू कि गयी | 9 मई 2015 को |
उद्देश्य | बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना |
किनके लिए है | भारत के सभी लोगो के लिए जो इनकम टैक्स न देता हो |
क्या लाभ मिलेगा | 60 साल के उम्र के बाद पेंशन |
अटल पेंशन योजना क्लोजर फॉर्म। | यहाँ से ले |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.npscra.nsdl.co.in/ |
हर महीना आपको कितना राशि जमा करना पड़ता है ?
अब बात करते है की आपको कितना पैसा हर महीना जमा करना पड़ता है। इस अटल पेंशन योजना में जो प्रीमियम जमा होता है, आप उसको हर महीने या हर 3 महीने में या हर 6 महीने में या फिर सालाना अपनी सुविधा के अनुसार जमा कर सकते है। ₹1000 से लेकर ₹5000 प्रति महीने तक की पेंशन के लिए, यह राशि 42 रुपये प्रति माह से 1318 रुपये प्रति माह तक हो सकती है।
उद्धरण के लिए अगर आपने हर महीने जमा करने वाला प्लान को चुना है, तथा उसमे 1000 रुपये पेंशन वाला प्लान चुना है तो यहाँ पर आपकी उम्र के अनुसार पैसा जमा होगा। यानी की जो भी उम्र आपकी मौजूदा समय में है तो आपको उसके अनुसार ही पैसे जमा करने पड़ेंगे यानी की 1000 रुपये पेंशन के प्लान के लिए आपको ₹42 से लेकर ₹264 तक आपको हर महीना जमा करना होगा।
एपीवाई कैलकुलेटर (Atal Pension Yojana Calculator)
योजना शुरू करने की उम्र | पेंशन 1000 के लिए महीने की क़िस्त | पेंशन 2000 के लिए महीने की क़िस्त | पेंशन 3000 के लिए महीने की क़िस्त | पेंशन 4000 के लिए महीने की क़िस्त | पेंशन 5000 के लिए महीने की क़िस्त |
18 साल | ₹42 | ₹84 | ₹126 | ₹168 | ₹210 |
19 साल | ₹46 | ₹92 | ₹138 | ₹183 | ₹228 |
20 साल | ₹50 | ₹100 | ₹150 | ₹198 | ₹248 |
21 साल | ₹54 | ₹108 | ₹162 | ₹215 | ₹269 |
22 साल | ₹59 | ₹117 | ₹177 | ₹234 | ₹292 |
23 साल | ₹64 | ₹127 | ₹192 | ₹254 | ₹318 |
24 साल | ₹70 | ₹139 | ₹208 | ₹277 | ₹346 |
25 साल | ₹76 | ₹151 | ₹226 | ₹301 | ₹376 |
26 साल | ₹82 | ₹164 | ₹246 | ₹327 | ₹409 |
27 साल | ₹90 | ₹178 | ₹268 | ₹356 | ₹446 |
28 साल | ₹97 | ₹194 | ₹292 | ₹388 | ₹485 |
29 साल | ₹106 | ₹212 | ₹318 | ₹423 | ₹529 |
30 साल | ₹116 | ₹231 | ₹347 | ₹462 | ₹577 |
31 साल | ₹126 | ₹252 | ₹379 | ₹504 | ₹630 |
32 साल | ₹138 | ₹276 | ₹414 | ₹551 | ₹689 |
33 साल | ₹151 | ₹302 | ₹453 | ₹602 | ₹752 |
34 साल | ₹165 | ₹330 | ₹495 | ₹659 | ₹824 |
35 साल | ₹181 | ₹362 | ₹543 | ₹722 | ₹902 |
36 साल | ₹198 | ₹386 | ₹594 | ₹792 | ₹990 |
37 साल | ₹218 | ₹436 | ₹654 | ₹870 | ₹1,087 |
38 साल | ₹240 | ₹480 | ₹720 | ₹957 | ₹1,196 |
39 साल | ₹264 | ₹528 | ₹792 | ₹1,054 | ₹1,318 |
नॉमिनी को मिलेंगे | 1.7 लाख | 3.4 लाख | 5.1 लाख | 6.8 लाख | 8.5 लाख |
अटल पेंशन योजना में खाता कैसे खोले ?
Atal Pension Yojana में अकाउंट खोलने की प्रक्रिया बहुत आसान है। Atal Pension Yojana अकाउंट खोलने के लिए आपके पास किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना चाहिए। देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक्स में Atal Pension Yojana में अकाउंट खोलने की सुविधा दी गई है। Atal Pension Yojana कां अकाउंट खोलने के दो आसान तरीके है-
- अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हैं, तो आप बहुत आसानी से CSC केंद्र पर जाकर इस योजना को अपने अकाउंट में शुरू करा सकते है। अपना खाता नंबर लेकर जाये और आपका एक फिंगर स्कैन होगा, बस आपका Atal Pension Yojana अकाउंट ऐक्टिवेट हो जाएगा और वही CSC केंद्र के द्वारा आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा, कि आपने Atal Pension Yojana को लिया हुआ है, आपको कितने पैसे देने है, और आपको कितनी पेंशन मिलेगी ये सब लिखा होगा।
- अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अलावा किसी और बैंक या पोस्टऑफिस में अकाउंट है तो आप अपनी होम ब्रांच में जाकर भी इस स्कीम को ले सकते हैं। वहाँ पर आपको एक छोटा सा फॉर्म भरना होता है। आपको आधार कार्ड, पेन कार्ड और बैंक की पासबुक की फोटोकॉपी देनी होगी और आपके फॉर्म को वेरिफाइ किया जाएगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो ईमेल या SMS के माध्यम से आप तक सूचना पहुँच जाएगी।
अटल पेंशन योजना का लाभ कौन ले सकता है?
- आपको 18 साल से लेकर 40 साल तक की उम्र पर ही आपको ये स्कीम मिलती है। यानी की अगर आपकी 40 साल से ऊपर है तो आप इस स्कीम को अप्लाई नहीं कर पाएंगे।
- 1 अक्टूबर 2022 के बाद ऐसा कोई भी व्यक्ति इस योजना में निवेश नहीं कर सकेगा जो इनकम टैक्स देता है।
एपीवाई के फायदे (A
आपको अटल पेंशन योजना क्यों लेनी चाहिए? इस आर्टिकल में अटल पेंशन योजना के सबसे बड़े तीन फायदे बताने वाला हूँ जो कि किसी भी और स्कीम में या किसी भी पेंशन योजना में बिल्कुल भी नहीं मिलते हैं-
- सबसे पहले हम बात करते है की ये जो स्कीम है वो गारंटीड पेंशन योजना है। यहाँ पर आप जो भी प्लान चुनेंगे, 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 प्रति महीने वाला यानी कि आपकी 60 साल की उम्र होने के बाद हर महिना आपको कितना पेंशन चाहिए। यानी की आप जिसकी उम्र में इस पेंशन योजना को लेते हैं, उस उम्र से लेके आपके 60 साल होने तक ही आपको पैसा हर महिना जमा करना होगा और जब आप 60 साल के हो जायेंगे तो उसके बाद आपको पैसे कुछ भी नहीं देने। अब आपको बैंक के द्वारा हर महीना पेंशन दी जाएगी। गारंटीड पेंशन योजना है।
- आप जितनी जल्दी निवेश करना शुरू करेंगे, पैसे उतनी ही कम जमा करने पड़ेंगे। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आपने ₹1000 प्रति महीने के पेंशन स्कीम को लिया और आप ये निवेश 18 साल की उम्र में शुरू करना चाहते हैं तो आपको प्रति महीने ₹42 जमा करने होंगे।
- हर महीने आपको गैरन्टी पेंशन मिलती है। लाभार्थी की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की वही राशि उनकी पत्नी/पति को हर महीने मिलने लगती है।
- यदि लाभार्थी और उसकी पत्नी दोनों की ही मृत्यु हो जाती है। फिर इस सूरत में नॉमिनी को 1,70,000 से ₹8,50,000 उसकी पेंशन प्लान के अनुसार दिए जाते है। अगर आपकी पेंशन 1000 रुपये प्रति माह है तो 1.7 लाख, 2000 रुपये है तो 3.5 लाख, 3000 है तो 5.1 लाख, 4000 है तो 6.8 लाख और आपकी पेंशन 5000 रुपये है तो 8.5 लाख रुपये नॉमिनी को दिए जायेंगे।
निवेश कितने समय के लिए करना होगा?
आप निवेश 18 से 40 की उम्र के बीच कभी भी शुरू कर सकते है और इसे 60 साल की उम्र तक जारी रखना होगा। क्योंकि ये स्कीम मूल रूप से असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए है इसलिए पैसे जमा करने को लेकर सरकार ने थोड़ी रियायतें भी दी है। जैसे आप चाहे तो हर महीने, हर तीन महीने या हर छह महीने पर निवेश की रकम जमा करा सकते है।
एपीवाई का उद्देश्य क्या हैं?
- Atal Pension Yojana का सबसे बड़ा मकसद आपके और आपके जीवनसाथी के बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना है।
- अगर आज आप अटल पेंशन योजना लेते हैं और उसके बाद लाभार्थी की अगर मृत्यु हो जाती है, तो लाभार्थी का जीवन साथी और यदि पति पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो आपका परिवार बेसहारा हो जाता है। ऐसे समय पर अगर आपको कहीं से भी धनराशि मिल जाती है, तो ये उस समय बहुत बड़ी सहायता होती है।
- सरकार का सबसे बड़ा मकसद है- आपको आर्थिक आजादी दिलाना, आपको पैसे से मदद करना। जब घर में मुखिया नहीं होता है, जो घर को चलाने वाला होता है, घर में कमाई करने वाला होता है, अगर वो ना हो तो उस परिस्थिति में अपने भी साथ नहीं देते है। उस समय ये Atal Pension Yojana आपके बहुत काम आती है, क्योकि आपको जीवन निर्वाह के लिए पैंशन मिलती रहती है।
अटल पेंशन योजना को खाते से कैसे हटाए ?
अगर आपका किसी भी बैंक में अकाउंट है, और महीने में आपके खाते से ₹42 से लेकर ₹210 के बीच में कुछ भी अमाउंट अगर कटा है तो आप समझ जाइए की आपके अकाउंट पर बैंक ने Atal Pension Yojana की स्कीम लगा दी है। हालांकि अटल पेंशन योजना के बहुत सारे लाभ है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे लोग जो Atal Pension Yojana अपने अकाउंट पर बिलकुल भी नहीं चाहते हैं और किसी भी तरीके से वो इस सर्विस को बंद करवाना चाहते हैं तो इस Atal Pension Yojana को बंद कराने के तीन तरीके हैं-
- अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अकाउंट है, Atal Pension Yojana को बंद कराने के लिए आपको आधार कार्ड और बैंक पासबुक लेकर CSC सेंटर पर जाये। वहाँ पर आपकी फिंगर को स्कैन किया जायेगा और आपकी Atal Pension Yojana को बंद करने की रिक्वेस्ट दर्ज हो जाएगी और बैंक तक आपका डेटा पहुँच जाएगा और 15 दिन के अंदर आपका ये पैसा आपके उसी अकाउंट में वापस आ जाएगा, जहाँ से आपका ये पैसा कट रहा है।
- Atal Pension Yojana को बंद कराने के लिए आपके होम ब्रांच में भी विजिट कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म लेना होगा और भरकर ब्रांच में जमा कर देना है और अपनी अटल पेंशन योजना को बंद करा सकते हैं और उसका पैसा 15 दिन के अंदर आपके अकाउंट में वापिस ले सकते हैं। फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करे।
- आपके मोबाइल फ़ोन से या कंप्यूटर से घर बैठे इस अटल पेंशन योजना को बंद कर सकते हैं, उसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कीजिये-
- सबसे पहले अटल पेंशन योजना के वेबसाइट पर जायेंगे।
- उसके बाद जो पेज खुलेगा उसमे सबसे ऊपर subscribe corner पर क्लिक करेंगे और Log Your Grievance / Enquiry चुनेंगे।
- अब APY subscriber चुनेंगे।
- अब Process पर क्लिक करेंगे। अब आप इस पेज पर पहुंच जायेंगे। जहा पर ये फॉर्म भरकर आपको सबमिट कर देना है –


इस फॉर्म में अपनी बैंक खाते कि जानकारी और अपनी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट कर देना है। बस आपका जो भी पैसा अटल पेंशन योजना में कटा है वो पैसा 15 दिन के अंदर आपके अकाउंट में वापिस आ जायेगा, और आपकी Atal Pension Yojana बंद हो जाएगी।
सुकन्या समृद्धि योजना | अग्निपथ योजना |
सम्बंधित प्रसन्न (FAQ)
सवाल : अटल पेंशन योजना में मृत्यु के बाद क्या होता है? और मृत्यु होने पर कितने पैसे मिलते हैं?
उत्तर : लाभार्थी की मौत हो जाती है तो पेंशन की वही राशि उनके जीवनसाथी को और यदि लाभार्थी और उसकी पत्नी दोनों की ही मृत्यु हो जाती है। फिर इस सूरत में नॉमिनी को 1,70,000 से ₹8,50,000 तक दिए जाते हैं। अगर आपकी पेंशन 1000 रुपये प्रति माह है तो 1.7 लाख, 2000 रुपये है तो 3.5 लाख, 3000 है तो 5.1 लाख, 4000 है तो 6.8 लाख और आपकी पेंशन 5000 रुपये है तो 8.5 लाख रुपये नॉमिनी को दिए जायेंगे।
सवाल : अटल पेंशन योजना की वेबसाइट क्या है ?
उत्तर : इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.npscra.nsdl.co.in है।
सवाल : अटल पेंशन योजना कितने दिन में बंद हो जाती है?
उत्तर : अटल पेंशन योजना में प्रीमियम आपको 60 वर्ष की उम्र तक भरना होता है और आपको पेंशन जीवन भर मिलती है और आपकी मृत्यु के बाद आपकी पत्नी/ पति को मिलती है।
सवाल : अटल पेंशन योजना की अधिकतम आयु कितनी है?
उत्तर : अटल पेंशन योजना को शुरू करने की उम्र कम से कम 18 साल और 40 साल से कम होनी चाहिए।
सवाल : अटल पेंशन के लिए कौन पात्र नहीं है? (who are not eligible for atal pension yojana?)
उत्तर : इनकम टैक्स भरने वाले लोग अटल पेंशन योजना के पात्र नहीं हैं।
सवाल : पेंशन कितने साल में मिलती है?
उत्तर : 60 साल की उम्र पूरी हो जाने के बाद आपको आपके प्लान के हिसाब से पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है।