Advertisement

Atal Vayo Abhyuday Yojana (AVYAY) | अटल वायो अभ्युदय योजना से लाभ किन्हे मिलेगा?

आज हमेशा आर्टिकल में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि 60 साल से अधिक आयु के नागरिकों के लिए शुरू की गई Atal Vayo Abhyuday Yojana के बारे में जानेंगे। जैसे-जैसे देश में जनसंख्या का अनुपात तेजी से बढ़ रहा है, उसी तरह बुजुर्गों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जनसंख्या आयोग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जनसंख्या के आंकड़ों के अनुसार 2001 में वृद्ध व्यक्तियों की संख्या 7.6 करोड़ थी, जोकि बढ़ते-बढ़ते हैं 2011 में 10.38 करोड़ हो गई थी। आंकड़ों के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों की जनसंख्या 2036 तक 23 करोड़ होने का अनुमान है।

दूसरी तरफ देखे तो आजकल समाज में संयुक्त परिवार की लगातार कमी देखी जा रही है, और माता-पिता घर छोड़ कर वृद्ध आश्रम में रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिससे कि उन्हें स्वस्थ और वित्तीय कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। इन सभी कारणों से वृद्ध अवस्था में उनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारत सरकार ने इसी बात को ध्यान में रखकर की ऐसे वृद्ध, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें, सन 2021 में अटल वायो अभ्युदय योजना को समस्त भारत वर्ष में लागू किया।

Atal Vayo Abhyuday Yojana

मुद्रा लोन योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना

अटल वायो अभ्युदय योजना परिचय 

केंद्र सरकार ने बुजुर्गों का खास ख्याल रखने के लिए Atal Vayo Abhyuday Yojana पर काम शुरू कर दिया है।  अब तक की जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत सभी जिलों में बुजुर्गों की बेहतर देखभाल के लिए आश्रम खोले जाएंगे। महिलाओं के लिए यहाँ खास व्यवस्था होगी। साथ ही साथ सभी राज्यों में इनके बेहतर इलाज के लिए एक केयर सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जो सभी राज्यों को राजधानी में ही स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए पहले से चल रही Rashtriya Vayoshri Yojana का भी इसमें विलय कर दिया गया है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी सभी स्वयंसेवी संगठनों पर भी नकेल कसने की योजना बनाई है। इसके तहत उनके कामकाज पर अब सोशल ऑडिट कराया जाएगा। साथ ही जमीन पर उनके काम को परखा जाएगा। हाल ही में मंत्रालय ने निष्क्रिय पड़ी करीब 200 स्वयंसेवा संस्थानों के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है।

अटल वायो अभ्युदय योजना : (Overview)

योजना का नाम अटल वायो अभ्युदय योजना (Atal Vayo Abhyuday Yojana)
किसके द्वारा शुरू कि गयी भारत सरकार द्वारा (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा)
आयु सीमा 60 वर्ष से अधिक की आयु के सीनियर सिटीजन
योजना का उद्देश्य निसंतान या परिवार द्वारा उपेक्षित बुजुर्गों के लिए रहने, खाने, पीने की व्यवस्था करना और उनकी स्वास्थ्य की देखभाल करना
किनके लिए है भारतवर्ष के बुजुर्गों के लिए
योजना पर खर्च 300 करोड़ रुपए
आधिकारिक वेबसाइट https://socialjustice.gov.in

अटल वायो अभ्युदय योजना के घटक

Atal Vayo Abhyuday Yojana एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे पहले वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना के रूप में जाना जाता था। इसका दृष्टिकोण एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां वरिष्ठ नागरिक स्वस्थ, खुशहाल और सशक्त जीवन जिएं। इस योजना को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है-

  1. वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम (IPSrC) – योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। नागरिकों, विशेष रूप से गरीब वरिष्ठ नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करके आश्रय, भोजन, चिकित्सा देखभाल और मनोरंजन के अवसर।
  2. वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्य योजना (SAPSrC) – योजना के तहत कार्यान्वयन राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारें/गैर-सरकारी संगठन जैसी एजेंसियां (एनजीओ)/पंजीकृत सोसायटी/ट्रस्ट/पंचायती राज संस्थान (पीआरआई)/शहरी आदि को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Atal Vayo Abhyuday Yojana का उद्देश्य

  • भारत सरकार द्वारा लाई गई Atal Vayo Abhyuday Yojana का उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जिसमें वरिष्ठ नागरिक जो कि अपने परिवार की उपेक्षा का शिकार हो, उन नागरिकों को स्वस्थ, प्रसन्न, सशक्त और सम्मानित जीवन प्रदान करना है जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके और वह मजबूत, सामाजिक और सम्मानजनक जीवन जी सकें।
  • भारतीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहां उन्हें पर्याप्त भोजन, पानी, आश्रय, कपड़े स्वस्थ की देखभाल, वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा, मनोरंजन और उनकी आत्मा संतुष्टि के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।

योजना के लाभ

  • Atal Vayo Abhyuday Yojana में 400 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे जिससे कि 400000 वरिष्ठ नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
  • बुजुर्गों के लिए एल्डर लाइन नाम से शुरू की गई राष्ट्रीय हेल्प लाइन को भी देशभर में शुरू किया जाएगा।
  • मंत्रालय ने बुजुर्गों के स्टार्टअप को सहायता प्रदान करने के लिए भी एक स्कीम शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय मदद भी दी जाएगी।
  • Atal Vayo Abhyuday Yojana के तहत वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा दी जाएगी।
  • उनके स्वास्थ्य की देखभाल और भरण पोषण की व्यवस्था और रहने के लिए आयु अनुकूल वातावरण दिया जाएगा।

योजना के लिए पात्रता

  • Atal Vayo Abhyuday Yojana के लाभ लेने के लिए भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
  • लाभार्थी को वरिष्ठ नागरिक होना चाहिए अर्थात लाभार्थी की उम्र 60 साल से ऊपर होनी चाहिए।
  • Atal Vayo Abhyuday Yojana का लाभ उन व्यक्तियों को मिलेगा जिनकी कोई संतान नहीं है या जो अपने परिवार द्वारा हम घर से निकाल दिया गया है।
  • Atal Vayo Abhyuday Yojana में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां
  • आयु प्रमाणपत्र
मध्य प्रदेश की सीखो कमाओ योजना
अटल पेंशन योजना

 

- Advertisment -

Related

- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -