Advertisement

Beti Bachao Beti Padhao Yojana | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना और इसके उद्देश्य

22 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बेटियों के उत्थान के लिए बहुत महत्वपूर्ण योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” (Beti Bachao Beti Padhao Yojana) लॉन्च लांच की थी। इस अभियान का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लड़कियों को शिक्षित करना और लड़कियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। आज इस आर्टिकल में हम इस योजना के बारे में जानेंगे कि Beti Bachao Beti Padhao Yojana kya hai? इस योजना से क्या परिवर्तन होगा इस और इस योजना का उद्देश्य क्या है तो चलिए शुरू करते हैं-

( इन्हे भी पढ़ें : सुकन्या समृद्धि योजनाउज्जवला योजना— प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना )

Beti Bachao Beti Padhao Yojana

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना क्या है?

देश में लड़कियों के गिरते हुए लिंग-अनुपात तथा लड़कियों की सुरक्षा और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 22 जनवरी 2015 को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” (Beti Bachao Beti Padhao Yojana) योजना की शुरुआत की गयी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को जीवन में समानता, सुरक्षा, और शिक्षा के अधिकार प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। Beti Bachao Beti Padhao Yojana के तहत बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक कई सारी योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता दी जाती है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किये जाने वाले उपाय

  • बेटी बचाओ : इस योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य देखभाल में सुधार और लिंग अनुपात में गिरावट के की समस्या का समाधान करना है।
  • बेटी पढ़ाओ (लड़कियों को पढ़ाओ) : यह योजना सुनिश्चित करती है कि लड़कियों को लड़को के जैसी ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यानि लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान हो।
  • सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) : बीबीबीपी (BBBPY) योजना के तहत ही सुकन्या समृद्धि योजना भी शुरू की गई। यह बालिकाओं के लिए एक बचत योजना है, जहां माता-पिता या अभिभावक अपनी बेटी के भविष्य और शिक्षा को सुरक्षित करने के लिए उसके नाम पर खाता खोलकर उसमे धनराशि जमा करके बहुत अच्छी बचत कर सकते है।
  • लड़ली लक्ष्मी योजना : इस योजना के तहत लड़ली लक्ष्मी योजना भी शुरू की गई। जिसमे परिवार की एक बेटी की शादी के समय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे बेटी की शादी के खर्चों को संभालने में मदद मिलती है।
  • संरक्षित बालिका गृह योजना : इस योजना के तहत संरक्षित बालिका गृह योजना भी शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत नए बालिका-गृहों की स्थापना की जाती है। ये गृह उन बेटियों के लिए होते हैं जो किन्ही समस्याओं के कारण खुद के घर में नहीं रह सकतीं।
  • बेटियों के जन्म पर वित्तीय सहायता : योजना के अंतर्गत, बेटी के जन्म पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इससे बेटियों को पालने और शिक्षित करने में मदद मिलती है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य

  • कन्या भ्रूण हत्या को रोक कर समाज में लिंग-अनुपात को संतुलित बनाना है।
  • बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना।
  • बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और बढ़ावा देना।
  • समाज में लड़कियों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना।
  • यह योजना शुरू में उन 100 चयनित जिलों में शुरू की गई थी, जहां बाल लिंग अनुपात कम था। तब से कार्यक्रम को और अधिक क्षेत्रों को कवर करने के लिए विस्तारित किया गया है।

Benifits of Beti Bachao Beti Padhao Yojana

  • जागरूकता और बालिकाओं की सुरक्षा : Beti Bachao Beti Padhao Yojana का एक मुख्य लाभ भिन्न भिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान चलाकर लिंग पक्षपाती को प्रथाओं को दूर करना और समाज में बालिकाओं के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना है जिससे कि कन्या भ्रूण हत्या रोकी जा सके और लड़कियों की जनसंख्या में इजाफा हो सके।
  • शिक्षा को प्रोत्साहित करना : Beti Bachao Beti Padhao Yojana लड़कियों को शिक्षित करने का समर्थन करती हैं और परिवारों को अपनी बेटियों को स्कूल भेजने की शर्त के अनुसार प्रोत्साहन के रूप में नकद हस्तांतरण और छात्रवृत्ति प्रदान करता है।
  • महिला सशक्तिकरण : लड़कियों को शिक्षित और सशक्त बनाकर, Beti Bachao Beti Padhao Yojana समाज में महिला सशक्तिकरण में योगदान देती है। शिक्षित महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में भाग लेने, बेहतर स्वास्थ्य जागरूकता रखने और अपने परिवारों और समुदायों के समग्र विकास में योगदान देने की अधिक संभावना रखती हैं।
  • बाल लिंग अनुपात में सुधार : Beti Bachao Beti Padhao Yojana का एक प्रमुख उद्देश्य बाल लिंग अनुपात में सुधार करना है। इस योजना के तहत लोगों में जागरूकता बढ़ाकर लड़कियों की संख्या में वृद्धि करना और अधिक लिंग-संतुलित समाज बनाना है।
  • समाज पर सकारात्मक प्रभाव : जैसे-जैसे अधिक लड़कियाँ शिक्षित और सशक्त होती हैं, समाज के समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास में सुधार होता है। शिक्षित महिलाएं कार्यबल में योगदान दे सकती हैं, आर्थिक विकास को आगे बढ़ा सकती हैं और गरीबी के चक्र को तोड़ सकती हैं।
  • दीर्घकालिक लाभ : Beti Bachao Beti Padhao Yojana के तहत लड़कियों को शिक्षित करके समाज को दीर्घकालिक लाभ मिलता है, क्योंकि शिक्षित महिलाएं अपने परिवार को छोटा और स्वस्थ रखती हैं। जिससे माता और बच्चे के स्वास्थ अच्छा रहता और जनसंख्या में वृद्धि की दर कम होती है।

बीबीबीपी की उपलब्धियाँ और प्रभाव

  • इस योजना से बालिकाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ी है।
  • इसने जन्म के समय बालिकाओं के पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि में योगदान दिया है।
  • कुछ जिलों में बाल लिंग अनुपात में कुछ सुधार हुआ है।

नोट : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें।

- Advertisment -

Related

- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -