पानी बचाने के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और एक गैर सरकारी धार्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज ने मिलकर एक शानदार पहल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के सिरोही जिले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान से जल जल अभियान (Jal Jan Abhiyan) का शुभारंभ 16 फरबरी 2023 को किया है।
प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से शामिल हुए और पेड़ लगाने और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस मोके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जल को देवता सामान मानते है। इस Jal Jan Abhiyan कार्यक्रम में अभिनेता नाना पाटेकर, कवि-गीतकार मनोज मुंतशिर और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाग लिया और अपने सम्बोधन से लोगो को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
किसान विकास पत्र योजना | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
जल जन अभियान क्या है?
Jal Jan Abhiyan के द्वारा जल संरक्षण की जागरूकता को बढ़ाना है और लोगो को जल की महत्तवता को समझाना है। इस दौरान आठ महीने में 10,000 जागरूकता कार्यक्रम कर 5000 जलाशयों के संरक्षण का लक्ष्य रखा गया है और 10 करोड़ लोगों को जागरूक करना तथा जल जनअभियान से जोड़ने का उद्देश्य है। Jal Jan Abhiyan के लक्ष्य के तहत देश भर में जलाशयों के संरक्षण के लिए 10,000 जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इससे 5000 जलाशयों के जीर्णोद्धार की योजना भी शामिल है। आपको बता दें कि 4200 सेवा केंद्रों के माध्यम से जलाशयों का संरक्षण, जीर्णोद्धार करने के 7 करोड़ लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
Jal Jan Abhiyan का उद्देश्य
- Jal Jan Abhiyan के तहत वाटर हार्वेस्टिंग करना, जल संरक्षण के साथ-साथ पेड़ लगाने के लिए विभिन्न कार्यकर्मो द्वारा प्रेरित करना आदि कार्य किये जायेंगे ।
- बारिस के पानी को संरक्षण के लिए लोगो को प्रेरित करना क्यूंकि एक आकड़े में मुताबित हमारे देश में हर साल लगभाग 56 लाख करोड़ लीटर पानी बरसता है, लेकिन हम केवल 8.5 करोड़ लीटर पानी ही संरक्षण कर पाते है।
- तालाबों को गहरा किया जायेगा। जिससे कि उसमे ज्यादा जल एकत्रित किया जा सके तथा नालीदार या ढलान वाली भूमि पर जल को इकट्ठा करने के लिए चेंबर बनाया जायेगा।
- किसानों को जानकारी देने के लिए जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित करना जिससे कि किसान यह जान सके कि वह कैसे पानी को इकट्ठा करें उसे बाद में अपनी खेती में इस्तेमाल कर सकें।
जल संरक्षण का महत्व और लाभ
- दैनिक दिनचर्या में : हम अपने जीवन में हर दिन पानी का उपयोग करते हैं। पानी लगभग हर चीज में आवश्यक है जो हम करते हैं। हमें पीने के लिए, स्नान करने, खाना पकाने, कपड़े धोने और अन्य अनगिनत गतिविधियों के लिए पानी की आवश्यकता होती है। इसीलिए हमें पानी का संरक्षण करना चाहिए।
- कृषि उगाने में : फल और सब्जियां, साथ ही साथ अन्य उपज करने में पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन यदि क्षेत्र सूखे से पीड़ित है, तो पेड़ पौधे कैसे बढ़ेंगे। क्योंकि सूखे से पीड़ित क्षेत्र बेकार हो जाएंगे क्योंकि किसी भी प्रकार के पौधे विकसित नहीं हो पाएंगे। इसीलिए ऐसी किसी परिस्थिति से बचने के लिए हम जल संरक्षण करना चाहिए।
- वन्य जीवन के लिए : पृथ्वी पर मनुष्यों के अलावा और भी प्रजातिया हैं। जैसे से पशु-पक्षी और अन्य जीव-जंतु को भी बिना पानी के रहना असंभव है, और कुछ जीव तो ऐसे है जो पानी के बिना कुछ देर भी नहीं रह सकते जैसे-मछली आदि। इन जीव जन्तुओ के लिए और अपने पशुओ के लिए भी जल संरक्षण जरुरी है।
- आने वाली पीढ़ी के लिए : जल संरक्षण करके हम अपने आने वाली पीढ़ी के लिए जल को सुरक्षित कर सकते हैं और जो पानी का लेवल बहुत नीचे जा चूका है उसे कंट्रोल में रख सकते हैं, ताकि वाटर लेवल और ज्यादा नीचा ना जाए।
सुकन्या समृद्धि योजना | अग्निपथ योजना |