PM Kisan yojana यानि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना है। PM kisan samman nidhi yojana की शुरुआत में केवल उन में छोटे किसानों को योग्य माना गया था जिनके पास 2 हेक्टेयर (4.9 एकड़) से कम भूमि हो। लेकित बाद में इसे सभी किसानो के लिए लागू कर दिया गया।
Contents
PM kisan Samman Nidhi Yojana kya hai
PM Kisan Yojana भारत सरकार की 100% फंडिंग वाली एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इस योजना का सुभारम्भ 1.12.2018 को किया गया था जिसके तहत सभी किसानों को सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6 हजार रूपये दिया जा रहा है। जिसका भुगतान प्रत्येक साल तीन किस्तों में किया जाता है अर्थात हर 4 माह के अंतराल पर दो हजार की राशि दी जाती है। और यह सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन उन किसान परिवारों की पहचान करते है, जो योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार सही में सहायता के पात्र हैं।
किसान विकास पत्र योजना | Best 10 Part Time Jobs |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana का रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
- www.pmkisan.gov.in की वेबसाइट पर जायेंगे और New Farmer Registration पर क्लिक करेंगे। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो ग्रामीण (Rural) विकल्प का चयन करें और यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो शहरी (Urban) विकल्प का चयन करें। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर जो आधार के साथ रजिस्टर्ड है भरना होगा और राज्य (State) का नाम चयन करे।
- अब कैप्चा कोड जो दिखाया गया है, इस कैप्चा कोड को बॉक्स में भरें और GET OTP पर क्लिक करे।
- आपके मोबाइल पर एक OTP प्राप्त होगा, उसे OTP बॉक्स में डाले और सबमिट पर क्लिक करे।
- अब हमारे मोबाइल पर दोबारा से एक OTP आएगा जो की आधार कार्ड को verify करने के लिए आता है, इस OTP को बॉक्स में भरकर Verify Aadhar OTP पर क्लिक करे। अब आपके सामने Former Personal Detail का फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में अपनी सभी नॉर्मल डिटेल भरनी है। इसमें एक ऑप्शन है- Land Registration ID इस ID को आप bhulekh.com पर जाकर निकल सकते है। इसके लिए bhulekh.com की साइट पर जाये, जिला, तहसील का नाम और गांव का नाम चुने। अब अपनी जमीन का खाताः संख्या या खसरा नम्बर डाले और खोजे पर क्लिक करे। यहाँ पर आपकी Land Registration ID आपको मिल जाएगी।
- ये सभी डिटेल भरने के बाद नीचे आपको ADD का ऑप्शन दिखाई देगा, यह पर क्लिक करने पर Add Land Detail का पेज ओपन होगा यहाँ पर आपको अपनी प्रॉपर्टी की डिटेल भरनी होगी। उसके बाद Add Supporting Document में अपनी जमीन की खतौनी या रजिस्ट्री PDF फॉर्मेट में अपलोड करनी होगी।
- अब सबसे नीचे Save के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब Record Has Been submitted successfully का पेज ओपन होगा और आपको एक former ID भी मिल जाएगी जिसको आपको कही लिख लेना है।
Pm kisan Yojana का लाभ किन-किन को नहीं मिलता ?
उच्च आर्थिक स्थिति के लाभार्थियों की निम्नलिखित श्रेणियां योजना के तहत लाभ के लिए पात्र नहीं होंगी।
- सभी संस्थागत भूमि धारक यानि जो भूमि किसी संस्था के नाम है, वो PM Kisan Yojana का लाभ पाने के पात्र नहीं होंगे।
- किसान परिवार जो निम्नलिखित श्रेणियों में से एक या अधिक से संबंधित हैं:।
- संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक
- पूर्व और वर्तमान मंत्री / राज्य मंत्री और लोकसभा / राज्यसभा / राज्य विधानसभाओं / राज्य विधान परिषदों के पूर्व / वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
- केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी फील्ड इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी केंद्रीय या राज्य पीएसई और संबद्ध कार्यालय/सरकार के अधीन स्वायत्त संस्थान और साथ ही स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर
) /ग्रुप डी कर्मचारी) - उपरोक्त श्रेणी के सभी सेवानिवृत्त/सेवानिवृत्त पेंशनभोगी जिनकी मासिक पेंशन रु. 10,000/- या उससे अधिक है (मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी/समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर)
- पिछले निर्धारण वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले सभी व्यक्ति
- पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर और अभ्यास करके पेशे को अंजाम देते हैं।
“इस लेख में हमने PM kisan samman nidhi yojana kya hai और और के बारे में जानकारी साझा की है, कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है, इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते है और इसका लाभ कौन प्राप्त कर सकते है और कौन नहीं। अगर आपको इस आर्टिकल से कोई सहायता मिली हो तो हमें कमेंट करे और अगर आपको इस लेख से कोई समस्या है तो भी कमेंट करे। धन्यावाद ।”