Advertisement

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 | चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को दिया जाएगा मुफ्त स्मार्टफोन

यह तो हम सभी जानते हैं कि हमारा देश डिजिटल इंडिया बनने की राह पर है और जिसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने मिलकर लगभग सभी सरकारी कार्यों और सेवाओं को डिजिटल कर दिया है। इसीलिए अब हाल ही में राजस्थान सरकार ने अपने राज्यों की महिलाओं को डिजिटल इंडिया से जुड़ने के लिए Rajasthan Free Mobile Yojana की शुरुआत की है। Rajasthan Free Mobile Yojana के माध्यम से प्रदेश की चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री मोबाइल बांटे जाएंगे। अब पूरी जानकारी आप इस लेख में जानेंगे। (पढ़ें : पालनहार योजना)

Rajasthan Free Mobile Yojana क्या है?

राजस्थान में साल 2023 के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत एक साथ कई योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान की महिलाओं के लिए गहलोत ने Rajasthan Free Mobile Yojana की घोषणा की है। इस योजना के तहत चिरंजीवी परिवार की 1.35 करोड़ मुखिया महिलाओं को मुफ्त में, हर ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर 15 नवंबर 2022 के बाद फ़ोन बांटे जाने की घोषणा की।

Rajasthan Free Mobile Yojana

Rajasthan Free Mobile Yojana की विशेषताएं

  • इस योजना के तहत चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को स्मार्टफोन बिल्कुल फ्री में दिए जाएंगे।
  • इस स्मार्टफोन में 1 सिम कार्ड डाल कर दिया जाएगा जिसमें 3 साल तक के लिए 5gb डाटा हर महीने फ्री दिया जाएगा।
  • 3 साल तक के लिए इसमें इनकमिंग और आउटगोइंग की मुफ्त सुविधा होगी।
  • मोबाइल फोन की 1 साल की गारंटी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी द्वारा दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ 1.35 करोड़ राजस्थान की चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को दिया जाएगा।
  • औसतन हर ग्राम पंचायत में 750 से 1200 लाभार्थी होंगे।
  • इन महिलाओं को स्मार्टफोन चलाना सिखाने के लिए 70000 ट्रेनर तैयार किए जाएंगे।
  •  ये स्मार्टफोन सैमसंग, नोकिया और जियो कम्पनी के होंगे।
  • जो कोई भारतीय कम्पनी के फ़ोन का इस्तेमाल नहीं करता है तो उसके फ़ोन में इंटरनेट डेटा रिचार्ज तब तक नहीं होगा।

राजस्थान में फ्री मोबाइल कब से बाटे जाएंगे?

अब सवाल आता है कि राजस्थान सरकार ने 15 नवंबर 2022 के बाद फ़ोन बांटे जाने की घोषणा की थी, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से मोबाइल वितरण में देरी हो गई थी। अब राजस्थान सरकार ने घोषणा की है कि 25 जुलाई 2023 से मोबाइल वितरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। राज्य की पात्र महिलाओ को पहले फेस में लगभग 40 लाख स्मार्ट फ़ोन बांटे जायेंगे, साथ ही इन महिलाओं को 3 साल तक 5GB प्रति महीने फ्री इंटरनेट भी दिया जाएगा।

राजस्थान में फ्री मोबाइल किसे मिलेगा?

इस योजना में केवल राजस्थान की चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया ही पात्र होंगी। यानि की वे गरीबी रेखा से नीचे के (बीपीएल परिवार) और ऐसे गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) और एसटी (ST) परिवार जो आयकर के दायरे के अंतर्गत नहीं आते हैं।

Rajasthan Free Mobile Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

ग्राम पंचायत कैंप में Rajasthan free smartphone 2023 लेने के लिए आधार कार्ड और जन आधार कार्ड लिया जाएगा। इसके बाद हैंडसेट में SIM डालकर उसे मौके पर ही ऐक्टिवेट कर लाभार्थी को दिया जाएगा।

राजस्थान में फ्री स्मार्टफोन बाटने का उद्देश्य

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला को सशक्त बनाना है।
  • स्मार्टफोन हाथ में आने से अपनों का साथ जुड़ना आसान होगा।
  • साथ ही इंटरनेट होने से किसी भी चीज के बारे में जानकारी इकट्ठा करना भी आसान हो जायेगा।
  • स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके महिलाएं डिजिटली साक्षर भी होंगी।

स्मार्टफोन चलाने की ट्रेनिंग कौन देगा? 

महिलाओं को मोबाइल फ़ोन वितरण के साथ उसके इस्तेमाल से उन्हें डिजिटल साक्षर भी बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार पहले 70,000 मास्टर ट्रेनर तैयार करेगी। ये ट्रेनर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं होंगी, जिन्हें डिजिटल सखी नाम दिया गया है। डिपार्ट्मेन्ट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से इनकी ट्रेनिंग का कोर्स तैयार किया है। हर ग्राम पंचायत में ऐसी चार-चार महिलाओं का समूह तैयार किया जाएगा, जो फ़ोन वितरण से लेकर उसके इस्तेमाल तक की जानकारी महिलाओं को देंगे। सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि जो मोबाइल फ़ोन लाभार्थी को दिया जा रहा है, उसका सही इस्तेमाल हो। ऐसे में कोई भी लाभार्थी इस फ़ोन को नहीं बेच पायेगा।

इन्हे भी पढ़ें : सुकन्या समृद्धि योजनाअग्निपथ योजनाप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 

संबंधित प्रश्न (FAQ)

सवाल : Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का लाभ किन-किन लोगों को दिया जाएगा?
उत्तर : इस योजना लाभ राजस्थान की प्रत्येक चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को दिया जाएगा।

सवाल : चिरंजीवी परिवार क्या होता है?
उत्तर : वे गरीबी रेखा से नीचे के (बीपीएल परिवार) और ऐसे गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) और एसटी (ST) परिवार जो आयकर के दायरे के अंतर्गत नहीं आते हैं।

सवाल : राजस्थान में फ्री मोबाइल कब से मिलना शुरू होगा?
के तहत स्मार्टफोन का वितरण 25 जुलाई 2023 से किया जाएगा।


उत्तर : Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 List आप राजस्थान सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप स्मार्ट फोन योजना लिस्ट को देख सकते हैं।

सवाल : Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत मोबाइल लेने के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स देने होंगे?
उत्तर : Rajasthan Free Mobile Yojana का लाभ लेने के लिए आपको आधार कार्ड और जन आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।

- Advertisment -

Related

- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -