आज हम इस आर्टिकल में लड़कियों के लिए एक छोटी महत्त्वपूर्ण बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना (sukanya samriddhi yojana in hindi) के बारे में जानेंगे। आप सभी जानते हैं कि ज़्यदातर महिला-केंद्रित योजनाओं के बारे में हमने पिछले लेखो में बताया है। जैसे हमने राष्ट्रीय क्रेच योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, बच्चों के संबंध में एकीकृत बाल विकास योजना जैसी हर तरह की योजना के बारे में बात की है। इसी कड़ी में आज मैं Sukanya Samriddhi Yojana के बारे में जानेंगे। (इन्हे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना — अग्निपथ योजना — प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना )
Contents
- 1 सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ?
- 2 सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कहाँ और कैसे खोल सकते है
- 3 सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता
- 4 सुकन्या समृद्धि योजना निवेश की सीमा
- 5 खाते का संचालन कौन कर सकता है ?
- 6 सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) मैच्योरिटी पीरियड
- 7 SSY अकाउंट का समय से पहले बंद होना
- 8 सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश के लाभ
- 9 Sukanya Samriddhi Yojana Calculator 2023
- 10 मैच्योरिटी के बाद इसे बंद नहीं किया जाता है, तो शेष राशि का क्या होगा?
- 11 Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2023
- 12 सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ?
जैसे कि Sukanya Samriddhi Yojana के नाम से ही पता चल रखा है कि यह एक बालिका की समृद्धि पर आधारित योजना है ताकि लड़कियों की प्रगति के लिए रास्ता तैयार हो सके। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 22 जनवरी 2015 को इस योजना की शुरुआत की गई। यह बालिकाओं के लिए एक छोटा बचत साधन है क्योंकि कई परिवार अपनी लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा का खर्च नहीं उठा सकते हैं, वे अपनी लड़कियों के लिए एक अच्छा जीवन देने में असमर्थ होते हैं। यह छोटी-सी बचत आगे चलकर बालिकाओ की पढाई और विवाह में काम आती है।
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कहाँ और कैसे खोल सकते है
- सुकन्या समृद्धि योजना के लिए खाता खोलने के लिए डाकघर या सार्वजनिक क्षेत्र के किसी बैंक में जा सकते हैं और अपनी लड़की के नाम से बैंक खाता खोल सकते हैं।
- खाता लड़की के माता-पिता या अभिभावक द्वारा लड़की के नाम पर खोला जा सकता है।
- खाता खोलने के लिए आवेदन फार्म के साथ बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, तथा अभिभावक के आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न किया जाता है।
- इस योजना के तहत प्रत्येक बालिका का एक ही खाता खोला जा सकता है।
- नोट: यदि पहले केवल एक ही लड़की है और दुबारा जुड़वा लड़कियां पैदा हो जाये तो इस योजना के तहत एक परिवार अधिकतम दो लड़कियों के लिए खाता खोला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता
- जैसे की नाम से ही पता चल रहा है, यह योजना केवल लड़कियों के लिए ही है।
- निश्चित रूप से, सरकार लिंग आधारित, आप कह सकते हैं कि बच्चों के उत्थान का ध्यान रख रही है, लेकिन यह योजना लड़कियों के लिए विशेष है।
- कन्या भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
- उम्र सीमा खाता खोलने की तारीख पर बच्ची की उम्र 10 साल या उससे कम होनी चाहिए।
सुकन्या समृद्धि योजना निवेश की सीमा
- Sukanya Samriddhi Yojana में बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक निवेश कर सकते हैं।
- एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये तथा अधिकतम 1,50,000 रुपये का निवेश किया जा सकता है।
- खाता खोलने की तारीख से पंद्रह वर्ष की अवधि पूरी होने तक खाते में जमा किया जाता है।
खाते का संचालन कौन कर सकता है ?
Sukanya Samriddhi Yojana के तहत बालिका की आयु अठारह वर्ष होने तक अथार्त बालिग होने तक खाते का संचालन अभिभावक द्वारा किया जाएगा। अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद बालिका के आवश्यक दस्तावेज (जन्म प्रमाण पत्र) जमा कर देते है तो इसके बाद वह खुद खाता संचालित कर सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) मैच्योरिटी पीरियड
- Sukanya Samriddhi Yojana खाता खोलने के बाद 15 साल तक राशि जमा करना जरुरी होगा और योजना के तहत खाता, खुलने के 21 साल बाद परिपक्व होगा। उदाहरण के लिए, अगर खाता 2023 में खुलता है तो परिपक्व 2044 में यानि 21 साल बाद होगा।
- लेकिन लड़की की शादी या उच्च शिक्षा के लिए जमा राशि का अधिकतम 50% तक निकाला जा सकता है, यह एक बहुत अच्छी छूट है। जब लड़की 18 वर्ष की हो जाती है, तभी 50% जमा राशि निकाली जा सकती है।
SSY अकाउंट का समय से पहले बंद होना
हलाकि Sukanya Samriddhi Yojana द्वारा खोले गए खाते को समय से पहले बंद नहीं किया जा सकता है। लेकिन फिर भी सरकार द्वारा कुछ बहुत कठिन परिस्थितियों में समय से पहले बंद करने का प्रावधान किया है जैसे –
- अगर खाताधारक बालिका की अचानक मृत्यु यानि समय से पहले मृत्यु हो जाये तो इस स्थिति में, मृत्यु प्रमाण पत्र लगाने पर जमा राशि और उस पर ब्याज लगाकर नॉमिनी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी और खाता बंद कर दिया जाएगा।
- केवल मेडिकल इमरजेंसी जैसे विशेष मामलों – बालिका को कोई जीवन घातक बीमारी हो जाये तो उसके इलाज के लिए या फिर अभिभावक की मृत्यु के मामले में या फिर खाते को चालू रखने में अनुचित कठनाई हो रही हो, तो लेखा कार्यालय आपके द्वारा दिए गए कारन को सत्यापित करके खाते को समय से पहले बंद करने की अनुमति दे सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश के लाभ
- अन्य योजनाओ और बैंको से ब्याजदर अधिक है।
- सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित योजना है, इसलिए इस पर गारंटीड रिटर्न का विस्वास किया जा सकता है।
- Sukanya Samriddhi Yojana में जमा की गयी धनराशि के ब्याज पर टैक्स में छूट मिलती है।
- इसमें आप अपनी सहूलियत के हिसाब से निवेश कर सकते है। अपनी आर्थिक स्तिथि के मुताबिक इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में निवेश पर चक्रवर्ती ब्याज मिलता है, इसलिए कम निवेश पर भी लंबी अवधि में शानदार रिटर्न मिल जाता है।
- इस विशेष योजना के परिपक्व होने का मतलब है कि लड़कियों की न्यूनतम शिक्षा कम से कम सुरक्षित हो जाएगी क्योंकि उन्हें खाता खोलने की अनुमति है।
- इस योजना में निवेश करने से बाल विवाह पर रोक लगेगी , क्योकि बालिग होने से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकेगा। तो, बाल विवाह का सवाल नहीं उठता है।
- भविष्य के लिए बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator 2023
आइये एक उदाहरण और SSY Calculator के माद्यम से जानते है कि Sukanya Samriddhi Yojana में निवेश करके आपका पैसा कैसे बढ़ता है, और कैसे आप ज़्यादा मुनाफ़ा कैसे प्राप्त कर सकते हैं। चलिए मान लेते हैं कि : किसी बालिका का खाता 2023 में Sukanya Samriddhi Yojana में खुलवाला गया और उसके अभिभावक उसके अकाउंट में हर साल 10000 रुपये जमा करते है, और उस समय ब्याज दर (SSY Interest Rate) 7.6% वार्षिक है, तो 21 साल बाद अकाउंट परिपक्व होने पर कितनी राशि बनेगी।
- हर 1 साल में जमा किया = 10 हजार रुपये .
- जमा किया = 15 वर्ष तक
- 15 वर्षों में जमा कुल राशि = 1.5 लाख रु.
- ब्याज दर = 7.6% , 1 साल के लिए
- 21 साल के अंत में ब्याज = 3,10,45.41 रुपये
- 21 साल के अंत में मै परिपक्व होने पर कुल अम्मोनत = 43,95,38 रुपये
साल | जमा राशि | ब्याज | साल के अंत में बैलेंस |
1 | 10000 | 7600 | 10760 |
2 | 10000 | 1577.76 | 22337.76 |
3 | 10000 | 2457.67 | 34795.43 |
4 | 10000 | 3404.45 | 48199.88 |
5 | 10000 | 4423.19 | 62623.07 |
6 | 10000 | 5519.35 | 78142.42 |
7 | 10000 | 6698.82 | 94841.25 |
8 | 10000 | 7967.93 | 112809.18 |
9 | 10000 | 9333.49 | 132142.68 |
10 | 10000 | 10802.84 | 152945.52 |
11 | 10000 | 12383.86 | 175329.38 |
12 | 10000 | 14085.03 | 199414.42 |
13 | 10000 | 15915.49 | 225329.91 |
14 | 10000 | 17885.07 | 253214.99 |
15 | 10000 | 20004.33 | 283219.33 |
16 | 0 | 21524.66 | 304744 |
17 | 0 | 23160.54 | 327904.54 |
18 | 0 | 24920.74 | 352825.29 |
19 | 0 | 26814.72 | 379640.01 |
20 | 0 | 28852.64 | 408492.65 |
21 | 0 | 31045.44 | 439538 रुपये |
मैच्योरिटी के बाद इसे बंद नहीं किया जाता है, तो शेष राशि का क्या होगा?
Sukanya Samriddhi Scheme में खाता खुलने की तारीख से 21 साल बाद या लड़की की शादी पर, इन दोनों में से पहले जो भी हो, तो उस समय पैसा निकाला जा सकता है। बालिका की शादी के बाद खाता अनिवार्य रूप से बंद करना होगा। यदि खाते की 21 वर्ष की परिपक्वता के बाद लड़की की शादी नहीं होती है और यदि परिपक्वता के बाद खाता बंद नहीं किया जाता है तो शेष राशि पर समय-समय पर योजना के अनुसार निर्दिष्ट ब्याज मिलता रहेगा।
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2023
समय सीमा | ब्याज दर प्रति साल (%) |
अप्रैल – जून 2023 | 8% |
जनवरी – मार्च 2023 | 7.6% |
अक्टूबर – दिसंबर 2022 | 7.6% |
जुलाई – सितम्बर 2022 | 7.6% |
अप्रैल – जून 2022 | 7.6% |
जनवरी – मार्च 2022 | 7.6% |
अक्टूबर – दिसंबर 2021 | 7.6% |
जुलाई – सितम्बर 2021 | 7.6% |
अप्रैल – जून 2021 | 7.6% |
जनवरी – मार्च 2021 | 7.6% |
अक्टूबर – दिसंबर 2020 | 7.6% |
जुलाई – सितम्बर 2020 | 7.6% |
अप्रैल – जून 2020 | 7.6% |
जनवरी – मार्च 2020 | 8.4% |
जुलाई – सितम्बर 2019 | 8.4% |
अप्रैल – जून 2019 | 8.5% |
जनवरी – मार्च 2019 | 8.5% |
अक्टूबर – दिसंबर 2018 | 8.5% |
जुलाई – सितम्बर 2018 | 8.1% |
अप्रैल – जून 2018 | 8.1% |
जनवरी – मार्च 2018 | 8.1% |
अक्टूबर – दिसंबर 2017 | 8.3% |
जुलाई – सितम्बर 2017 | 8.3% |
अप्रैल – जून 2017 | 8.4% |
सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
सवाल : SSY (Sukanya Samriddhi Yojana) में कौन खुलवा सकता है?
उत्तर : सुकन्या समृद्धि योजना में खाता किसी भी भारतीय बालिका के नाम पर उसके 10 वर्ष या उससे काम की आयु में खोला जा सकता है।
सवाल : SSY Scheme में कम-से-कम कितनी राशि का निवेश किया जा सकता है?
उत्तर : यह एक Small Saving Schemes है। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख प्रति वर्ष।
सवाल : सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश की अधिकतम सीमा क्या है?
उत्तर : अधिकतम सीमा 1.5 लाख प्रति वर्ष है।
सवाल : Sukanya Samriddhi Yojana में निवेश पर टैक्स में छूट मिलती है या नहीं?
उत्तर : हाँ, इसमें मिलने वाले ब्याज पर टैक्स में छूट दी जाती है।
सवाल : सुकन्या योजना में कितने साल तक पैसा जमा करना पड़ता है?
उत्तर : पैसा 15 साल तक जमा करना पड़ता है लेकिन मचौरिटी 21 साल में होती है।
सवाल : Sukanya Samriddhi Yojana में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा ?
उत्तर : 1000 रुपये हर साल यदि 15 साल तक जमा करते है तो 21 साल बाद कुल रुपये 43953 लगभग मिलेंगे।
सवाल : Sukanya Samriddhi Yojana में क्या एक ही परिवार की दो लड़कियों का खाता खोला जा सकता है ?
उत्तर : हाँ, लेकिन केवल जब यदि उस परिवार में पहले केवल एक ही लड़की है और दुबारा जुड़वा लड़कियां पैदा हो जाये तो इस योजना के तहत एक परिवार अधिकतम दो लड़कियों के लिए खाता खोला जा सकता है।
“तो ये हैं Sukanya Samriddhi Yojana Account खोलने की जानकारी और Sukanya Samriddhi Yojana के फायदे। कई लोगों ने अपनी बच्चियों के लिए छोटी बचत योजना के रूप में Sukanya Samriddhi Yojana को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता बढ़ाएं। अपने आस-पास के लोगों को बताएं ताकि इस योजना का फायदा उठा सके और अपनी बच्चियों को शिक्षा प्राप्त करा सकें।”